Let's Explore Japan

     JAPAN : Let's Explore Japan

          सूर्योदय का देश कहा जाने वाला जापान निश्चित तौर पर अपने लोगों की कार्य-संस्कृति (work culture) की वजह से ही 2nd world war के बाद इतनी तेजी से उबर पाया है।

 जानते हैं Japan के बारे में कुछ रोचक बातें 

■ जापान के हर बड़े द्वीप के मध्य में पर्वतों की श्रृंखला उसे east और west दो हिस्सों में बांटती है। यहां 108 सक्रिय ज्वालामुखी हैं। इसकी वजह इसके द्वीपों का pacific rings of fire पर होना है। इसी कारण यहां भूकंप आना सामान्य बात है। 

■ होंशु द्वीप की शिनानो नदी सबसे बड़ी नदी है। Mount Fuji दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वतों में से एक है।

■ यहां की भाषा जापानी है। शिंतो और बौद्ध धर्म यहां सबसे ज्यादा माने जाते हैं।

■  जापान की मुद्रा येन (yen) है।

■ जापानियों की खूबी यहां के लोगों का मेहनतकश होना है। जापानी लोग समय की बहुत ज्यादा कद्र करते हैं। यहां की रेलगाड़ियां तक वक्त की पाबंदी के लिए मशहूर हैं।

■ वनों और पहाड़ों से घिरे जापान में खेती के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। मछली यहां के भोजन का प्रमुख अंग है। यहां तक कि मछलियों का import तक करना पड़ता है।


           20वीं सदी के शुरूआत में जापान का पश्चिमीकरण हुआ और तेजी से आर्थिक विकास भी हुआ। प्रथम विश्व युद्ध में जापान ने मित्र राष्ट्रों की तरफ से भाग लिया। युद्ध के बाद अस्थिरता के दौर भी आया लेकिन जापान की ताकत कम नहीं हुई बल्कि उसकी विस्तारवादी नीति बढ़ी। 
          जापान ने technology को अपना हथियार बनाया और electronics के क्षेत्र में अमेरिका और रूस जैसे देशों तक को पीछे छोड़ा। जापान के कैमरों का आज भी कोई competition नहीं है।                            Information age से पहले जापानी रेडियो
 दुनिया भर में पसंद किए जाते थे। परिवहन के मामले में जापान की बुलेट ट्रेन दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन मानी जाती हैं। 
          जापान में Toyota, Honda, Cannon, Sony, Suzuki, Panasonic के products बहुत मशहूर हैं। इसके अलावा जापान का व्यापारिक प्रबंधन (Business Management) दुनिया भर के प्रबंधकों को आकर्षित करता है। 
      

Comments

Popular Posts